CG Assembly Election 2023 : कांग्रेस की पहली सूची, सरकार बनाने की आधी लड़ाई की जीत की उम्मीद

कांग्रेस ने नवरात्र के पहले दिन 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इसमें भूपेश सरकार के सभी मंत्रियों को उम्मीदवार बनाया गया है। मंत्री रूद्र गुरु की सीट बदली गई है। अब वह अहिवारा की जगह नवागढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे। सूची में पहले चरण की 20 विधानसभा सीट में से 19 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। इसमें जगदलपुर के उम्मीदवार के नाम की घोषणा बची हुई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पाटन उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को अंबिकापुर, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को सक्ती और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को चित्रकोट से प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस के रणनीतिकारों की माने तो 30 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कांग्रेस ने सरकार बनाने की आधी लड़ाई पूरी कर ली है। यहां बता दें कि इन 30 विधानसभा सीटों में से सिर्फ एक पर भाजपा के विधायक हैं। राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पिछले चुनाव में जीत दर्ज की थी।

बस्तर संभाग के कांकेर विधायक शिशुपाल सोरी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम की टिकट काट दी गयी है। इसके साथी पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, खुज्जी विधायक छन्नी साहू, नवागढ़ विधायक गुरुदयाल बंजारे और डोंगरगढ़ विधायक भुवनेश्वर बघेल की टिकट काटी गई है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि कांग्रेस के वर्तमान विधायकों में इतनी बड़ी संख्या में टिकट काटी गई हो।

कांग्रेस की पहली सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 12 मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और विधानसभा उपाध्यक्ष को दोबारा टिकट दी गई है। एक सीट पर भाजपा के रमन सिंह विधायक है। कांग्रेस के 14 विधायकों में 8 की टिकट काट दी गई है। कुल मिलाकर 50% से अधिक विधायक अपनी सीट बचाने में असफल रहे हैं।

30 में पांच पहली बार मैदान में
कांग्रेस ने नए उम्मीदवारों के रूप में राजनांदगांव सीट से गिरीश देवांगन, दंतेवाड़ा सीट से छविंद कर्मा, अंतागढ़ सीट से रूप कुमार पोटाई, पंडरिया नीलकंठ चंद्रवंशी, श्रीमती डोंगरगढ़ से हर्षिता बघेल को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले विधायक खैरागढ़ से यशोदा वर्मा और भानूप्रतापपुर से सावित्री मंडावी पर दोबारा भरोसा जताया गया है।