यशवंत कुमार बनेंगे छत्तीसगढ़ के नए प्रमुख महालेखाकार…

रायपुर  भारतीय लेखा सेवा 1994 के अफसर यशवंत कुमार छत्तीसगढ़ के नये प्रमुख महालेखाकार (ऑडिट) होंगे। यशवंत कुमार राजकोट गुजरात से स्थानांतरित किए गए हैं।

कुमार,डी आर पाटिल ( 96बैच ) का स्थान लेंगे। पाटिल को तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर स्थानांतरित किया गया है। वैसे कुमार को भी राजकोट में तीन साल पूरे हो गए थे। इधर महालेखाकार भविष्य निधि विंग में पी. सी. मांझी भी करीब आठ माह के पहले ही रायपुर में पदस्थ किए गए हैं।