सीएम भूपेश से मिलकर सिंहदेव ने दी जन्मदिवस की बधाई

रायपुर  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और उन्हें बधाई दी।

मुख़्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनता की माँग पर आज मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन, रायपुर में प्रातः 11 से अपरांह 1 बजे के मध्य ओपन हाउस होगा।

उपरोक्त समयावधि में मुख्यमंत्री से भेंट हेतु पूर्वानुमति की आवश्यकता नहीं होगी।