पीएम मोदी समेत ने सभी मंत्रियों ने सीएम बघेल को दी जन्मदिवस की बधाई..

रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज, 23 अगस्त को अपना जन्मदिवस मना रहे हैं। उन्हें बधाई देने मुख्यमंत्री निवास पर शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री बघेल को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा – उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टेलीफ़ोन पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सीएम भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी, साथी ही स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी, और ट्वीट कर लिखा – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भाई भूपेश बघेल को जन्मदिन पर बहुत बधाई व शुभकामनाएं! मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।